कानपुर: शादी का झांसा देकर युवक से ₹1.38 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने रचा नया फॉर्मूला: एडीसीपी पश्चिम ने दी जानकारी
सचेंडी इलाके में एक युवक से शादी का झांसा देकर 1.38 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों के इस गिरोह ने युवक को बिहार बुलाकर रकम हड़प ली और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर एडीसीपी पश्चिम ने रविवार 4 बजे जानकारी दी।