अंबाह: हिंगावली गांव में रासेयो शिविर: डिजिटल साक्षरता से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
Ambah, Morena | Feb 2, 2026 अंबाह के ग्राम हिंगावली में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला अंबाह की रासेयो इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत संवाद परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. हरिशंकर कंसाना ने डिजिटल साक्षरता को विकसित भारत की नींव बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र अवस्थी ने की।