कोईलवर: बक्सर पटना और कोईलवर छपरा फोरलेन तथा कोईलवर में अन्य सड़कों पर जाम को लेकर पुलिस मुस्तैद, यात्रियों को मिली राहत
आज बुधवार को बक्सर पटना फोरलेन चांदी नासरीगंज पथ एवं कोईलवर छपरा फोरलेन पर सुबह से शाम के 5:00 तक सड़क पर कहीं भी जाम नहीं रहा। इस दौरान मनभावन मोड सकड़ी मोड तथा जमालपुर बाजार सहित अन्य जगहों पर पुलिस के द्वारा विपरीत दिशा से परिचालन या ओवरटेक कर अपने लेने से दूसरे लेने में आने जाने वाले वाहनो से जुर्माना भी काटा जा रहा था।