विदिशा नगर: नटेरन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले थे लाठी डंडे दोनो पक्षों पर कोई एफआईआर दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने मंगलवार को बताया कि नटेरन थाना क्षेत्र में दो दिन पहले जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे।उन्होंने बताया कि एक पक्ष का जमीन पर पट्टा होने के बाद कब्जे का प्रयास कर रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया।दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं।घायल विदिशा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।