बनेड़ा: मुशी तिराहे पर ओवर स्पीड डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे किया जाम
ओवर स्पीड डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 34 साल के अरुण प्रताप सिंह पिता भरत प्रताप सिंह निवासी झांथल बनेड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 39 A हुरडा मार्ग पर मुंशी तिराहे पर पर गुरुवार रात हुई।गुस्साए परिजनों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया।