दरभंगा: LPG गैस सिलेंडर को लेकर 16 स्थानों पर छापामारी, 30 में से 16 शिकायतों का हुआ निवारण
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित एजेंसी होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। अपनी बारी का इंतजार कीजिए अफवाहों पर ध्यान नहीं दीजिए ।नियम अनुसार सभी ग्राहकों को ससमय गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।