गया टाउन सीडी ब्लॉक: पिकअप वैन से आए अज्ञात चोर, छोटकी डेल्हा मोहल्ले से चार भैंस लेकर हुआ फरार, CCTV फुटेज आया सामने
गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित छोटकी डेल्हा मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने चार भैंस की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित सुनील यादव और पप्पू यादव ने डेल्हा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि चोर पिकअप वैन से पहुंचे थे और भैंसों को वाहन पर लादकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।