धनौरा: नोएडा की घटना के बाद गजरौला में हाई अलर्ट, सभी फैक्ट्रियों पर तैनात किए गए हजारों पुलिसकर्मी
नोएडा की हालिया घटना के बाद अमरोहा जनपद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।जिले की सभी प्रमुख फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। करीब 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।