हज़ारीबाग: लोहरा गांव में युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुचरण भुइयां के रूप में हुई है। विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।