मखदुमपुर: मखदूमपुर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की
मखदुमपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। सोमवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से पूर्व में दो मोटरसाइकिल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।