उधवा: उधवा प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों में जैक द्वारा आयोजित नौवीं बोर्ड की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न
झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित नौवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को उधवा प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई। नौवीं बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं हिंदी ए और बी तथा द्वितीय पाली में गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।