बिलासपुर: सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी शांति नहीं मिल रही है! 45 डिग्री गर्मी में चीरघर के बाहर तड़पते परिजन, किया गया विरोध!
रविवार को सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी, 45 डिग्री गर्मी में चीरघर के बाहर तड़पते परिजन बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स के चीरघर के बाहर संवेदनहीन व्यवस्था सामने आई है। मृतकों की डेड बॉडी लेने पहुंचे परिजन भीषण गर्मी में घंटों परेशान हो रहे हैं। वहां न पंखे की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। लोगों ने दबे शब्दों में प्रबंधन का विरोध किया।