बटियागढ़: चेनपुरा के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर के बाद घटनास्थल पहुंचे एसपी और कलेक्टर, लिया जायजा
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चेनपुरा के पास बीती रात ऑटो और ट्रक की टक्कर की सूचना के बाद दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, sp श्रुतकीर्ति सोमवंशी रात करीब 9।30 बजे घटनास्थल पँहुचे और जायजा लिया,अमले को आवश्यक निर्देश दिए,गौरतलब है कि दमोह की ओर से जा रहे ट्रक क्रमांक MH 40 BL 7877 ने सामने से आ रहे आटो को टक्कर मार दी थी जिसमे ऑटो सवार 9 लोगो ने से 2 लोगो की मौत हो गई,