बटियागढ़: हारट के पास बलकर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक, बटियागढ़ हटा मार्ग पर हुआ हादसा
बटियागढ़ हटा मार्ग पर हारट के पास बलकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बचा,घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही,उक्त ट्रक पगरा सीमेंट फैक्ट्री के लिए कच्चा मटेरियल लेकर जा रहा जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया,घटना के बाद मौके पर लोगो ने चालक की मदद की गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नही हुई।