बटियागढ़: बटियागढ़ में 400 वर्ष प्राचीन हरसिध्दि माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र, नवरात्र पर्व की धूम
शारदेय नवरात्र पर्व पर लोग जगह जगह मां जगतजननी की भक्ति में लीन है, बटियागढ़ में करीब 400 वर्ष पुराना मां हरसिद्धि का मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, नवरात्र पर्व पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी हो जाता है जो देर रात तक चलता है,नवरात्र पर्व के दौरान मन्दिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी जारी है,पुजारी ने आज मीडिया को जानकारी दी