घोसी आदर्श मध्य विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद के आदेश पर उन्हें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिंजी में दो दिनों के भीतर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। पीएम पोषण योजना में अनियमितता के आरोप में उनसे 1,16,909.87 रुपये की वसूली तथा एक वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि स्थगित की गई है।