चक्रधरपुर: बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने के विरोध में आदिवासी समाज की भूख हड़ताल समाप्त, छह सूत्री मांग पत्र सौंपा
चक्रधरपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने और उसे क्षतिग्रस्त करने के विरोध में आदिवासी मुंडा समाज की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन खत्म हुई। बीडीओ के साथ वार्ता के बाद भूख हड़ताल समाप्त हुई और छह सूत्री मांग पत्र प्रशासन को सौंपा गया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने और मामले में कड़ा रुख अपनाने का आश्वासन दिया है।