लिधौरा: ग्राम मजगुवा में बैक करते समय कुएं में गिरी कार, दो यात्री बाल-बाल बचे, गाड़ी निकालने की कोशिश जारी
बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक कार बैक करते समय सीधे कुएं में जा गिरी, लेकिन खुशकिस्मती से कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग अपनी रिश्तेदारी में ग्राम मजगुवां आए थे। दोपहर में जब वे कार को बैक कर रहे थे, तभी गाड़ी पास के एक कुएं में गिर गई।