महोबा: स्वासामाफ गांव में दबंगों ने किया मारपीट, घायल परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 दबंगों द्वारा दंपति से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रामश्री ने आरोप लगाया कि 3 मई की रात दबंगों ने उनके पति कमला प्रसाद पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और धाराएं बढ़ाने की मांग की।