पुवायां: पुवायां में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकली जागरूकता रैली, बच्चों में दिखा उत्साह
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ देखने को मिला। अभियान का उद्देश्य “बेहतर शिक्षा, उन्नत भविष्य” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक चेतराम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवना किया।