मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी, रातों-रात चोरों ने बोरवेल से पंप उखाड़ लिया
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम छाती पहाड़ी में अज्ञात चोर एक किसान के खेत से बोरवेल में लगा सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान रामपाल सिंह यादव ने मऊरानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जल्द चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।