महोबा: कबरई में सड़क हादसे के बाद दबंगई, महिला और बेटे से मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 सड़क हादसे के बाद दबंगई का मामला सामने आया है।ग्राम पहरा निवासी महिला मिंटो ने आरोप लगाया कि स्विफ्ट कार से बाइक में टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने उनके और बेटे अंगद के साथ मारपीट की।महिला के साथ अभद्रता कर मंगलसूत्र छीनने और बेटे का गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और उल्टे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप है।