उनियारा: उनियारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Apr 28, 2026 उनियारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश व रामराज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया।