ठेठईटांगर: सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम में क्रिकेट विकास का रोडमैप तैयार,सुनिए क्या बोले सुशील
सिमडेगा: रविवार दोपहर 3 बजे कुरडेग में सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम हुई। आयोजन समिति के सदस्य सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और क्रिकेट को बढ़ावा देने की रूपरेखा तय की गई। साथ ही कोनमेंजरा में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम की जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।