सादाबाद: सादाबाद मथुरा रोड पर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
सादाबाद के रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर खजान सिंह बाइक से अपने गांव से वापस सादाबाद लौट रहे थे। मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर जुटे लोगों के द्वारा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।