हनुमानगढ़: मसरूवाला गांव में खेत जाते समय बाइक सवारों पर कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला, सदर थाने में मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के मसरूवाला गांव में खेत जाते समय मोटर साइकिल सवार दो लोगों पर कथित रूप से कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गुरमेल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद जग्गा सिंह को भी चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।