धमदाहा: 72 घंटे से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन
धमदाहा :- लगातार 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने भवानीपुर–अकबरपुर मुख्य सड़क पर जावे के समीप सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लकड़ियां और सीमेंट स्लैब रखकर आगजनी की तथा विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने...???