बिश्रामपुर: विश्रामपुर पुलिस ने दुसुलमा गांव से अवैध विदेशी शराब और बीयर का जखीरा किया बरामद,एक गिरफ्तार
विश्रामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुलसुलामा गांव में छापामारी कर एक घर से अवैध विदेशी शराब और बीयर का जखीरा बरामद किया है।पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारी एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के पहरगेरुआ के समीप दुसुलमा गांव में सुमारू साह के घर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई।