बिश्रामपुर: विश्रामपुर व रेहला मे पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,भयमुक्त वातावरण में पर्व मनाने की कही बात
प्रशिक्षु आईपीएस सह एसडीपीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विश्रामपुर और रेहला में फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस मुख्य सड़कों पर मोटरसाइकल से और गलियों में पैदल भ्रमण किया।इस क्रम मे पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारे के बीच होली पर्व मनाने का अपील किया है।