पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस को 15 दिन में मिली बड़ी कामयाबी, कर्नाटक से नाबालिग को किया दस्तयाब
कैथवाड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के महज 15 दिन के भीतर करीब 4500 किलोमीटर दूर कर्नाटक के गोनीकोपा थाना क्षेत्र से अपहरण हुई नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई।शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।