सरधना: मंडी समिति स्थित किसान सेवा केंद्र पर किसानों का हंगामा, खाद-बीज वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया
सरधना नगर के मंडी समिति स्थित किसान सेवा केंद्र पर शनिवार को सुबह लगभग 9:00 बजे उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने खाद और बीज वितरण में अव्यवस्था तथा केंद्र संचालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है