नदबई: किसान जागृति रथ यात्रा का नदबई के मिल्कीपुरा में स्वागत, किसानों को किया जागरूक
भारतीय किसान संघ तहसील नदबई अध्यक्ष भगवानसिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही किसान जागृति रथ यात्रा का आज गांव मिल्कीपुरा में ग्रामीणों एवं किसानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान गांव में किसान सभा आयोजित कर किसानों को उनके अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण, जल-जमीन बचाने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।