बस का इंतजार कर रहे चार लोगों को कार ने टक्कर मारी: घायलों की हालत गंभीर, 108 एंबुलेंस से पहुंचे जिला अस्पताल, हालत बिगड़ने पर, डॉक्टरों ने किया झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़-झांसी हाईवे मार्ग पर रविवार शाम 6 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं और दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं टक्कर मारने के बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के मुताबिक दिगोडा़ थाना इलाके के दोर गांव में पार्वती पत्नी गोविंद दास चढ़ार(45), प्रियंका पत्नी सुरेश चढा़र(40), शिवम पिता सुरेश(11) और बिट्टू पिता सुरेश(9) सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़े थे इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
पीड़ित परिवार के सदस्य सोनू चढार ने बताया कि कर में सिर्फ ड्राइवर ही सवार था जिसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी नशे की हालत में ड्राइवर ने पहले खड़े लोगों को टक्कर मारी और फिर कार पेड़ से जा टकराई इस हादसे से मे कार का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, कर चालक फिलहाल बेहोश है और उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद दोनों घायल महिलाओं और दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वही आज दिन रविवार को शाम 7 बजे टीकमगढ़ जिला अस्पताल से यह जानकारी प्राप्त हुई है