कामां: कामां थाना और क्यूआरटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, आरोपी फरार
कामां थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव बरोलीधाऊ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दबिश के दौरान 35 कैन किंगफिशर बीयर और 22 पव्वे फ्रूटी रॉयल क्लासिक जब्त की। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्रवाई की सूचना रविवार दोपहर 3 बजे मिली। थाना अधिकारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई।