लखीसराय: हलसी-तरहारी मुख्य मार्ग पर गौरा पुल के समीप महिला बच्चे के साथ अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी, दोनों हुए जख्मी
हलसी-तरहारी मुख्य मार्ग पर गौरा पुल के समीप बाइक पर सवार एक महिला बच्चे को लेकर अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर गई. घायल महिला मतासी गांव के रहने वाले त्रिपुरारी कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी घटना में अपने 2 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के साथ जख्मी हो गई. घायल महिला को हलसी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया.