लखीसराय: सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ. मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सावन मास में कावड़िया सेवा समिति लगाया गया है.मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह एवं उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया.