लखीसराय: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अशोक धाम में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन
विशाल शिवलिंग को लेकर देश भर में चर्चित अशोक धाम मंदिर में रविवार को सुवे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रावणी मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया. उपमुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ श्री इंद्रदमनेश्वर महावीर मंदिर में आयोजित महा रुद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए.मौके पर सूरजगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव ,डीएम रजनीकांत,एसपी पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.