लखीसराय: लखीसराय जिला के प्रसिद्ध अशोक धाम श्रावणी मेला का बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
लखीसराय जिला के सुप्रसिद्ध अशोक धाम श्रावणी मेला का बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उद्घाटन किया।इस अवसर पर जिला के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री गर्भगृह में पहुंचकर भगवान शिव का पूजन आराधना किया और उसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लखीसराय जिला ही नहीं बिहार कि शान है।