मिर्ज़ापुर: नारघाट के शहीद उद्यान से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पदयात्रा निकली, उमड़ा जन सैलाब और लोगों ने किया स्वागत
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे रोजगार दो सामाजिक न्याय दो का तीसरा पदयात्रा का शुभारंभ नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान से शुरू की गई। वाराणसी के सारनाथ तक जाएगी लगभग 80 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का 22 जनवरी को समापन होगा। पदयात्रा में चौराहे चौराहे पर कई संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।