मिर्ज़ापुर: घर से नाराज युवक ने विंध्याचल के दीवान घाट के गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की, पुलिस कर्मियों ने बचाई जान
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर गुरुवार की शाम 5:00 बजे एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को बचाया परिजनों को सौपा जानकारी के अनुसार रेहड़ा चुंगी विंध्याचल निवासी शुभम 30 वर्ष घर से नाराज होकर दीवान घाट के गंगा में छलांग लगा दिया वही घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचा लिया परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।