नवाबगंज: ग्वारी गांव में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, चोरों ने परिवार को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी
देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी आलोक जायसवाल के घर में शुक्रवार की सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास एक घर और दुकान को निशाना बनाया और परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। मिली जानकारी के मुताबिक आलोक जायसवाल के बेटे हिमांशु जायसवाल के नाम से थोक किराने की दुकान है।