बिल्हौर: बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
बिल्हौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात 8 बजे रेलवे स्टेशन गेट के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर धर्मेंद्र (35) को 17 पाउच मस्तीह देशी शराब के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने ठेके बंद होने के बाद ऊंचे दामों पर शराब बेचने की बात कबूली।