जलालाबाद: बिरिया मकरंदपुर के ग्रामीण की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, जान से मारने का आरोप
जलालाबाद तहसील समाधान दिवस में शनिवार को ग्राम विरिया खुर्द निवासी 63 वर्षीय नत्थू पुत्र नन्हकू ने शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ग्राम मकरंदपुर तालुके बिरिया स्थित कृषि भूमि के एक हिस्से का वर्ष 2023 में धोखे से बैनामा करा लिया गया और बाद में पूरी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया।