चूरू: पूनियां कॉलोनी में भूखंड देखने गए 2 व्यक्तियों से मारपीट का आरोप, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Feb 7, 2026 चूरू शहर की पूनियां कॉलोनी में भूखंड देखने गए 2 व्यक्तियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैनिक बस्ती के रणवीर सिंह कस्वां ने रिपोर्ट में बताया गया कि 7 फरवरी 2026 को सुबह वह अपने घर से कार लेकर पूनियां कॉलोनी गया था।