चूरू: पूनियां कॉलोनी में दबंगई का वीडियो वायरल, फिरौती के लिए व्यवसाई पर जानलेवा हमला का आरोप, कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Feb 7, 2026 चूरू शहर की पूनियां कॉलोनी में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में हथियारों से लैस 2 व्यक्ति खुलेआम धमकाते नजर आ रहे हैं। मामले में हिस्ट्रीशीटर रणवीर कस्वां, पूर्व सरपंच किरोड़ी पायल और टिल्लू के खिलाफ शनिवार को कोतवाली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।