चूरू: एनएच-52 पर ट्रेलर से 10 लाख की अवैध शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर
Churu, Churu | Feb 7, 2026 चूरू की डीएसटी व सदर थाना पुलिस द्वारा एनएच-52 पर एक ट्रेलर से 10 लाख की अवैध शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। सदर थाना पुलिस से शनिवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी की सूचना पर सदर पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदेह होने पर एक ट्रेलर की गहन तलाशी ली गई।