कोल: सारसौल में नाला खुदाई से 1 दुकान और 2 मकान ढहे, दुकान स्वामी को पड़ा हार्ट अटैक, लोगों ने किया हंगामा
Koil, Aligarh | Apr 8, 2026 सारसौल में नाला खुदाई स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नाला खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से एक दुकान और दो मकान ढह गए। इस दौरान मकान व दुकान देने के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और विरोध करते हुए जमकर हंगामा कर दिया। घटना की सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह हम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।