पिंड्रा: वाराणसी में बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को तिलचट्टा बताया, पीएम पर दिए गए बयान पर भड़की
वाराणसी में अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पहुंची बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाज़िया खान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर भड़क पड़ी। पीएम मोदी पर किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर अजय राय को उन्होंने तिलचट्टा बताया। वही उन्होंने अजय राय को वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर जीतने का चैलेंज दिया।