जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का आयोजन किला मैदान में किया गया. यह आयोजन आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पूर्वाहन 9:00 बजे किया गया.