गुना नगर: एमपी बोर्ड परीक्षा: गुना जिले का गौरव बढ़ाने वाले 6 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने एमपी बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाकर जिले का गौरव बढ़ाने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं के 6 मेघावी विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया है। 22 अप्रैल को दी जानकारी में बताया, बीती देर शाम टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर माला पहनकर सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।